विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया की संसद में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के लिए कानून पेश किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने कहा कि आजकल ऑनलाइन सुरक्षा अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।
ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री रोलैंड ने कहा कि अगर टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच बच्चों को इन सोशल मीडिया मंचों पर अकाउंट बनाने से रोकने में विफल रहते हैं, तो इन (सोशल मीडिया मंचों) पर पांच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
रोलैंड ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के बहुत से युवाओं के लिए सोशल मीडिया हानिकारक साबित हो सकता है। लगभग दो-तिहाई, 14 से 17 साल के ऑस्ट्रेलियाई बच्चों ने बेहद हानिकारक सामग्री ऑनलाइन देखी है, जिसमें मादक पदार्थ का सेवन, आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हिंसक सामग्री शामिल है। एक चौथाई बच्चों ने असुरक्षित खानपान आदतों को बढ़ावा देने वाली सामग्री देखी है।"
उन्होंने कहा कि सरकारी शोध में पाया गया कि 95 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई अभिभावक ऑनलाइन सुरक्षा को अपने पालन-पोषण की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक मानते हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2024 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

