देश की खबरें | कारगिल में ‘विधिक सेवा केंद्र’ की शुरुआत हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पंकज मित्तल ने रविवार को कारगिल जिला अदालत परिसर में ‘विधिक सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही जिले के लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग भी पूरी हो गई है।
कारगिल, 13 जून केद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पंकज मित्तल ने रविवार को कारगिल जिला अदालत परिसर में ‘विधिक सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही जिले के लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग भी पूरी हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि कारगिल के वादियों की सुविधा के वास्ते जिला अदालत परिसर में उच्च न्यायालय में ऑनलाइन याचिका दायर करने के लिये केंद्र की स्थापना की गई है।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी कि लद्दाख के लेह और कारगिल से जुड़े मामलों में याचिका दायर करने के लिए आधारभूत अवंसरचना स्थापित की जाए।
अधिकारी ने बताया कि यह केंद्र स्थानीय स्तर पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का मंच प्रदान करेगा। ‘विधिक सेवा केंद्र’ (ई-फाइलिंग) के माध्यम से शुरू की गई सेवाओं से वकीलों और अन्य लोगों को याचिकाएं ई- माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों से बिना अदालत जाए दाखिल करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। इसके साथ ही जनता की न्याय और समय से न्याय तक पहुंच भी मजबूत होगी।
इस बीच, मुख्य न्यायाधीश ने कारगिल अदालत परिसर का निरीक्षण किया और अदालत के कामकाज और अवसंरचना का जायजा लिया।
उन्होंने न्यायिक अधिकारियों, कारगिल जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान सदस्यों ने मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपा जिसमें मौजूदा अदालत परिसर के विस्तार, जिला उपभोक्ता फोरम की स्थापना, कारगिल जिला जेल की शुरुआत करने और कैट में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से याचिका दायर करने की सुविधा देने का अनुरोध किया गया।
न्यायमूर्ति मित्तल ने जिला प्रशासन को जिला न्यायपालिका से समन्वय कर उन स्थानीय समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया, जिनका सामना न्यायिक अधिकारी और बार एसोसिएशन के सदस्य कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)