देश की खबरें | हाथरस की पीड़िता के परिवार से मिला वाम दलों का प्रतिनिधिमंडल, न्यायिक जांच की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख वामपंथी पार्टियों माकपा और भाकपा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हाथरस जाकर कथित सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और न्यायिक जांच की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर देश की प्रमुख वामपंथी पार्टियों माकपा और भाकपा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हाथरस जाकर कथित सामूहिक बलात्कार की पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और न्यायिक जांच की मांग की।

इस प्रतिनिधिमंडल में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राजा, माकपा पोलितब्यूरो की सदस्य बृंदा करात, भाकपा की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर, माकपा की उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव हीरालाल यादव और भाकपा की उत्तर प्रदेश इकाई के सचिव गिरीश शर्मा शामिल थे।

यह भी पढ़े | Rewa Widow Women Gangrape: मध्य प्रदेश के रीवा में विधवा महिला से गैंगरेप, 5 आरोपियों में 4 गिरफ्तार.

येचुरी ने कहा, ‘‘हमें सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बारे में जानकारी दी गई और यह भी बताया गया कि लड़की का देर रात परिवार की सहमति के बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा कि इस मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा-वो बिचौलियों के समर्थन में जब सड़क पर उतरते हैं तो देश को आश्चर्य नहीं होता.

गौरतलब है कि 14 सितम्बर को हाथरस में चार युवकों ने 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। गत मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई, जिसके बाद मंगलवार देर रात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया।

परिवार का कहना है कि पीड़िता का अंतिम संस्कार रात के समय जबरन कर दिया गया। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि परिवार की सहमति से अंतिम संस्कार किया गया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\