देश की खबरें | वाम दलों ने बिहार में मतगणना के आखिरी चरणों में अनियिमतता का अरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वामपंथी दलों ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के अंतिम दौर में ‘अनियमितताएं’ की गईं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर वामपंथी दलों ने बुधवार को आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के अंतिम दौर में ‘अनियमितताएं’ की गईं।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग के समक्ष उनकी तरफ से यह मुद्दा उठाया जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: उमा भारती का आरजेडी पर तंज, कहा-बिहार बाल-बाल बच गया, तेजस्वी अच्छा लड़का लेकिन सरकार नहीं चला सकता था.

माकपा, भाकपा और भाकपा (माले) ने बिहार विधानसभा चुनाव में 16 सीटें हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

इन पार्टियों ने एक बयान जारी कर बिहार के मतदाताओं का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: 4 हजार किमी यात्रा और 26 सभाओं से बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने पलट दी बाजी.

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की जीविका एवं रोजगार के मुद्दों पर युवाओं एवं आम जनता की प्रतिक्रिया दिल को छूने वाली रही।’’

वाम दलों ने आरोप लगाया कि मतगणना के अंतिम दौर में ‘अनियमितताएं’ की गईं।

उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर जल्द ही निर्वाचन आयोग का रुख करेंगे।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\