विदेश की खबरें | लेबनान: तेल सुविधा में लगी भीषण आग पर काबू पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनान के ऊर्जा मंत्री वलीद फय्याज ने कहा कि तटीय शहर ज़हरानी में आग तब लगी जब श्रमिक एक भंडारण टैंक से दूसरे टैंक में गैसोलीन स्थानांतरित कर रहे थे।

लेबनान के ऊर्जा मंत्री वलीद फय्याज ने कहा कि तटीय शहर ज़हरानी में आग तब लगी जब श्रमिक एक भंडारण टैंक से दूसरे टैंक में गैसोलीन स्थानांतरित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आग के कारण लगभग 2,50,000 लीटर गैसोलीन जलकर नष्ट हो गया। आग करीब तीन घंटे से अधिक समय तक जलती रही। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

लेबनान में तेल सुविधा में आग लगने की यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब देश गंभीर ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है।

फय्याज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्थिति अब लगभग पूर्ण रूप से नियंत्रण में है।’’

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

लेबनानी सैनिकों ने बेरूत को दक्षिणी लेबनान से जोड़ने वाले राजमार्ग को बंद कर दिया था जो ज़हरानी से होकर गुजरता है। आग पर काबू पाने के बाद सड़क को दोबारा खोल दिया गया। गौरतलब है कि अगस्त 2020 में बेरूत बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट में 215 लोगों की मौत हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\