विदेश की खबरें | लेबनान ने अमेरिकी दूतावास के बाहर गोलीबारी की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बेरूत, 21 सितंबर (एपी) लेबनान की सुरक्षा एजेंसियों ने देश में अमेरिकी दूतावास के बाहर देर रात हुई गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बेरूत, 21 सितंबर (एपी) लेबनान की सुरक्षा एजेंसियों ने देश में अमेरिकी दूतावास के बाहर देर रात हुई गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बेरूत के उत्तरपूर्वी अवकार उपनगर में कड़ी सुरक्षा वाले दूतावास के प्रवेश द्वार के आसपास छोटे हथियारों से बुधवार रात की गयी गोलीबारी की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह घटना राजनीति से प्रेरित हमला है।

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता जैक नेल्सन ने कहा, ‘‘कोई घायल नहीं हुआ और हमारा परिसर सुरक्षित है। हम मेजबान देश के कानून प्रवर्तन प्राधिकारियों के साथ निकट संपर्क में हैं।’’

लेबनान के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि गोलीबारी के तुरंत बाद लेबनानी सेना ने दूतावास के आसपास कुछ कदम उठाए और बाद में सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगालने समेत जांच शुरू कर दी है।

इस साल 18 अप्रैल को बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर घातक बम हमले की 40वीं बरसी थी। इस हमले में 63 लोगों की मौत हो गयी थी, अमेरिकी अधिकारी इस हमले के लिए लेबनान के आतंकवादी समूह हिज्बुल्ला को जिम्मेदार ठहराते हैं।

इस हमले के बाद दूतावास को मध्य बेरूत से उपनगर अवकार स्थानांतरित कर दिया गया। वहां पर भी 20 सितंबर 1984 को एक हमला हुआ था।

अमेरिका ने 1989 में बेरूत से अपने सभी राजनयिकों को वापस बुला लिया था और 1991 तक अपना दूतावास फिर से नहीं खोला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान