खेल की खबरें | विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए रोहित ने कहा, उसे अकेला छोड़ दो
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि अगर उनसे जुड़ी बातें बंद हो जाएंगी तो सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।
कोलकाता, 15 फरवरी विराट कोहली की खराब फॉर्म से जुड़ी चिंताओं को खारिज करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को कहा कि अगर उनसे जुड़ी बातें बंद हो जाएंगी तो सभी चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पहले जब रोहित से कोहली के बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इसकी शुरुआत आप लोगों के साथ होती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप लोग (मीडिया) कुछ समय चुप रह पाएं तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी। अगर आपकी तरफ से बातें बंद हों तो बाकी सभी चीजों का ध्यान रखा जा सकता है।’’
रोहित ने कहा कि कोहली किसी तरह के दबाव में नहीं हैं और जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे।
कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने पर रोहित ने कहा, ‘‘वह काफी अच्छी स्थिति में है और एक दशक से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा है। उसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अधिक समय बिताया है कि उसे पता है कि दबाव की स्थिति से कैसे निपटना है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मुझे लगता है कि सभी चीजों की शुरुआत आप लोगों से होती है। अगर आप लोग कुछ समय तक चुप रह पाओ तो सभी चीजें ठीक हो जाएंगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)