देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में भाजपा में नेतृत्व का संकट, योगी ‘‘मठ’’ भेज दिए गए: भूपेश बघेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के पार्टी छोड़ने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए हैं और संभवत: इसीलिए उनकी पार्टी ने उन्हें ‘‘उनके मठ वापस भेज दिया है।’’

मथुरा (उप्र), 18 जनवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के पार्टी छोड़ने के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए हैं और संभवत: इसीलिए उनकी पार्टी ने उन्हें ‘‘उनके मठ वापस भेज दिया है।’’

बघेल ने राज्य विधानसभा चुनाव में गोरखुपर सीट से योगी को उम्मीदवार बनाए जाने का जिक्र करते हुए यह बात की।

बघेल मथुरा विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप माथुर के समर्थन में प्रचार करने के लिए यहां आए थे। उन्होंने वृन्दावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर जाकर कांग्रेस की जीत की कामना की।

बघेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) जहां अपने लिए वोट मांग रही हैं, वहीं कांग्रेस जनता की समस्याएं सुलझाने और पार्टी नेतृत्व द्वारा घोषित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू कराने के लिए वोट मांग रही है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इन दिनों भाजपा की हालत बहुत खराब है। वहां चुनाव का नेतृत्व करने को लेकर संकट पैदा हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि पांच साल तक राज्य मंत्रिमंडल में रहे नेता भाजपा छोड़कर जा रहे हैं और कई अन्य विधायक भी पार्टी छोड़ रहे हैं।

बघेल ने कहा कि ऐसे में भाजपा में नेतृत्व का संकट खड़ा हो गया है और इसलिए योगी आदित्यनाथ को उनकी पार्टी ने ‘‘वापस उनके मठ (गोरखपुर) भेज दिया है।’’

नोएडा में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण बघेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग भी पार्टी देखकर कार्रवाई कर रहा है, जबकि उसे निष्पक्ष दिखना चाहिए। भाजपा के नेताओं द्वारा रैली निकालने पर कार्रवाई नहीं हो रही। यह गलत है।’’

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर धर्म के नाम पर मत हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान