देश की खबरें | महाराष्ट्र में पद के लिए पाला बदल रहे नेता: चंद्रशेखर राव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को कहा कि पद हासिल करना समकालीन राजनीति का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है और देश की जनता देख रही है कि कैसे पद की खातिर महाराष्ट्र में नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं।

हैदाराबाद, आठ जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने शनिवार को कहा कि पद हासिल करना समकालीन राजनीति का एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है और देश की जनता देख रही है कि कैसे पद की खातिर महाराष्ट्र में नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं।

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष राव ने महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह से जारी सियासी उठापठक की ओर इशारा करते हुए यह बात कही, जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने कुछ विधायकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार का दामन थाम लिया। अजित पवार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

राव ने यहां बीआरएस में शामिल होने वाले महाराष्ट्र के नेताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को देश में "गुणात्मक परिवर्तन" लाने के बारे में सोचना चाहिए।

बीआरएस की एक विज्ञप्ति में राव के हवाले से कहा गया है कि देश पानी जैसे प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है, फिर भी आजादी के 75 साल बाद भी केंद्र की सत्ता पर काबिज लोग इन बहुमूल्य संसाधनों का समुचित उपयोग क्यों नहीं कर पाए?

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में सोचने की जरूरत है।

उन्होंने सवाल किया कि जो विकास सुनिश्चित नहीं करते वैसे लोगों को चुनकर हम कब तक पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित होते रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\