देश की खबरें | पड़ोसी देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के कई पड़ोसी देशों के नेताओं ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन नेताओं के देशों के साथ संबंधों और मित्रता को रेखांकित करते हुए संदेश भेजे।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी भारत के कई पड़ोसी देशों के नेताओं ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर बधाई दी, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन नेताओं के देशों के साथ संबंधों और मित्रता को रेखांकित करते हुए संदेश भेजे।

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भारत अपने गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे कर रहा है, ऐसे में हम दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती के ऐतिहासिक बंधन को भी संजोकर रखते हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह और मजबूत होता रहेगा।’’

इससे पहले ओली ने मोदी को बधाई दी और कामना की कि लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के आदर्श हमेशा फलते-फूलते रहें, जिससे दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे संबंध बनें।

मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से कहा कि वह उनकी दोस्ती और सहयोग के बंधन को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इससे पहले, मुइज्जू ने कहा कि मालदीव हमेशा भारत के साथ दोस्ती और सहयोग के मजबूत बंधन को संजोकर रखेगा, जो आपसी विश्वास, सम्मान और समझ पर आधारित है और समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आम चुनौतियों का समाधान करने और दोनों पड़ोसी देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए काम करने के लिए हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’

मोदी ने कहा कि वह भारत और मालदीव के बीच दीर्घकालिक साझेदारी के बारे में उनकी भावनाओं से पूरी तरह सहमत हैं।

अपने भूटानी समकक्ष शेरिंग तोबगे की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि वह भारत और भूटान के बीच अद्वितीय और विशेष साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं।

पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने गणतंत्र दिवस पर मोदी को बधाई संदेश भेजे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान