एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश के तहत प्रदेश के दौरा कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद पार्टी से नेताओं का जाना रुक नहीं रहा और इसी कड़ी में नया नाम है पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी का जिन्होंने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

देश की खबरें | कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल

लखनऊ, एक अक्टूबर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की कोशिश के तहत प्रदेश के दौरा कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद पार्टी से नेताओं का जाना रुक नहीं रहा और इसी कड़ी में नया नाम है पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष गयादीन अनुरागी का जिन्होंने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

अनुरागी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए।

सपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, राठ (हमीरपुर) के पूर्व विधायक अनुरागी ने कहा कि वह कांग्रेस में सहज महसूस नहीं कर रहे थे, क्योंकि वहां उनकी बात नहीं सुनी गई थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राज्य का पांच दिवसीय दौरा पूरा किया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव की मौजूदगी में जन परिवर्तन दल के अध्यक्ष जेपी धनगढ़ ने सपा में अपनी पार्टी के विलय की घोषणा की।

सपा में शामिल होने वालों में दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारतीय, बलरामपुर के पूर्व सांसद और तीन बार के विधायक रिजवान जहीर, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा, विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह ने भी सपा को समर्थन देने का ऐलान किया । किन्नर महासभा के किन्नरों ने भी शुक्रवार को पार्टी का दामन थाम लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).