देश की खबरें | नेता प्रतिपक्ष जूली ने देश और संविधान को खतरे में बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सोमवार को केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और इसका संविधान खतरे में है।
जयपुर, पांच फरवरी राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने सोमवार को केंद्र व राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और इसका संविधान खतरे में है।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर अयोध्या में राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
वे चुरू में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘आज देश के ऊपर संकट है.. देश के अंदर बाबा साहब आंबेडकर का बनाया हुआ संविधान आज खतरे में है। देश के संविधान पर संकट है तो देश के हर व्यक्ति पर संकट है और उस संकट को हरने का काम कार्यकर्ताओं को करना है।’’
जूली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अयोध्या में राम मंदिर में पूजा शुरू करवाई पर कभी इस चीज का राजनीतिक फायदा नहीं उठाया, लेकिन ये लोग भगवान राम के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकते हैं।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे पर किसी प्रकार का विरोध नहीं किया, विरोध इस बात को लेकर है कि ये चुनाव के लिये इसका उपयोग कर रहे हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पेपर लीक मामले में अगर किसी ने कोई गड़बड़ी की है तो आप (भाजपा सरकार) उसके खिलाफ कार्रवाई करें, केवल बयानबाजी में कुछ नहीं रखा है।
उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने का काम सरकार का होता है जिसे हमारी कांग्रेस सरकार ने बखूबी किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हित करने के लिए नहीं है, ये तानाशाह लोग हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केन्द्र में 'जुमलेबाजों की सरकार' होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूत होने की जरूरत है और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की आवश्यकता है।
कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

