एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पक्ष में नेता: शरत पटनायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के प्रमुख शरत पटनायक ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की राज्य इकाई राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पक्ष में है।

देश की खबरें | राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पक्ष में नेता: शरत पटनायक

भुवनेश्वर, 20 सितंबर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के प्रमुख शरत पटनायक ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की राज्य इकाई राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के पक्ष में है।

पटनायक ने कहा कि गांधी की लोगों के बीच स्वीकार्यता है और वह लोकप्रिय हैं।

उन्होंने कहा, "हम ओडिशा में, राहुल गांधी से पार्टी की कमान संभालने की जोरदार मांग करते हैं क्योंकि वह शीर्ष पद के लिए सबसे अच्छे नेता हैं।"

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं पिछले दो महीनों से राहुल गांधी के नेतृत्व की वकालत कर रहा हूं। ओपीसीसी और ओडिशा के सभी नेताओं की ओर से, मैं उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने का अनुरोध करता हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अन्य नेताओं के नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी की खबरों के बारे में पूछे जाने पर, पटनायक ने कहा, "नामांकन के साथ-साथ वापसी का भी प्रावधान है।"

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। अगर जरूरत पड़ी तो 17 अक्टूबर को चुनाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).