देश की खबरें | वकील ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया, उपचार के दौरान मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला कस्बे में बृहस्पतिवार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय के अंदर खुद को आग लगाने वाले वकील की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सुसाइड नोट में वकील ने यह कदम उठाने के लिये एसडीएम और एक पुलिस अधिकारी को जिम्मेदार बताया है।

सीकर, नौ जून राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला कस्बे में बृहस्पतिवार को सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय के अंदर खुद को आग लगाने वाले वकील की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सुसाइड नोट में वकील ने यह कदम उठाने के लिये एसडीएम और एक पुलिस अधिकारी को जिम्मेदार बताया है।

पुलिस ने बताया कि सीकर के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसे वकील को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में भेज दिया था, जहां अस्पताल की 'बर्न यूनिट' में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

खंडेला थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि ‘‘आग में झुलसे वकील को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।’’

सवाई मानसिंह चिकित्सालय के एक चिकित्सक ने बृहस्पतिवार शाम को उपचार के दौरान वकील की मौत होने की पुष्टि की है।

वकील हंसराज मवालिया (40) के बैग से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के पीछे एसडीएम राकेश कुमार और खंडेला थानाधिकारी घासीराम मीणा के नाम का उल्लेख किया है।

वकील ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि एसडीएम अदालत में हर सुनवाई के लिये उन्हें रिश्वत के लिये परेशान किया जा रहा था और पैसा नहीं देने पर नोटिस जारी किया जाता था।

नोट में वकील ने खंडेला थानाधिकारी पर एसडीएम के खिलाफ कुछ भी बोलने पर उन्हें धमकाने का भी आरोप लगाया हे।

सं कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\