देश की खबरें | कर्नाटक में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है: विजयेंद्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार से “(नींद से) जागकर” इस संबंध में तत्काल कदम उठाने की मांग की।
बेंगलुरु, 18 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार से “(नींद से) जागकर” इस संबंध में तत्काल कदम उठाने की मांग की।
विजयेंद्र ने भाजपा की यह मांग भी दोहराई कि राज्य सरकार हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ महिलाओं के यौन शोषण के मामलों की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे।
विजयेंद्र ने कहा, ‘‘जब से कांग्रेस राज्य में सत्ता में आई है, कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। हर जगह हत्याएं और जबरन वसूली हो रही हैं। बलात्कार और ‘लव जिहाद’ के मामलों में वृद्धि हुई है। महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।"
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति से राज्य की बदनामी हो रही है।
विजयेंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रज्वल रेवन्ना पर लगे महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों के संबंध में भाजपा का रुख बहुत स्पष्ट है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को मामले को गंभीरता से लेना होगा और जांच सीबीआई को सौंपनी होगी।
उन्होंने कहा, "हर दिन इस मामले में नयी बातें सामने आ रही हैं। इसलिए मैं मांग करता हूं कि बिना किसी देरी के प्रज्वल रेवन्ना मामलों की जांच सीबीआई को दी जाए। सरकार क्यों हिचकिचा रही है? मामलों को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी सुनने में आ रहे हैं। विशेष जांच दल (एसआईटी) निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

