देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश की वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि लोग इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए उतावले हैं क्योंकि इसने राज्य को कर्ज के जाल में फंसा दिया है।

राजामहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश), सात जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आंध्र प्रदेश की वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि लोग इस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए उतावले हैं क्योंकि इसने राज्य को कर्ज के जाल में फंसा दिया है।

नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वाईएसआर कांग्रेस सरकार राजनीतिक इरादे से बदले की भावना के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘जगन मोहन रेड्डी सरकार के पास वित्तीय अनुशासन की कमी है और उसने राज्य को कर्ज के जाल में फंसा दिया। मुझे खेद है कि आज राज्य आठ लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा हुआ है और कोई वित्तीय अनुशासन नहीं रखा जा रहा है। साथ ही राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। जमीन, रेत और शराब माफिया आंध्र प्रदेश की राजनीति के पर्याय बन गए हैं।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘लेकिन मैं जगन मोहन रेड्डी से यह जरूर कहना चाहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी को आने से कोई नहीं रोक सकता। कमल खिलेगा, आपको यह अच्छी प्रकार से समझ लेना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले लोग बेखौफ होते जा रहे हैं। मुझे यह कहते हुए भी खेद है कि धार्मिक स्थलों पर हमले किये जा रहे है। तुष्टीकरण की राजनीति विकसित की गई है।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘राज्य में व्यवसाय के लिए कोई माहौल नहीं है। यह एक ऐसी सरकार है जो व्यापार विरोधी है। उद्योगपति आंध्र प्रदेश नहीं आ रहे हैं बल्कि इस राज्य से जा रहे हैं।’’उन्होंने कहा कि इसके चलते रोजगार की कमी हो गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए केंद्र द्वारा दी गई धनराशि को अन्य कामों के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि ग्राम पंचायतों के लिए दी गई धनराशि को अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि जगन मोहन रेड्डी सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

भाजपा प्रमुख ने कहा कि जहां अन्य राज्य मातृ को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं जगन मोहन रेड्डी सरकार तेलुगु के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्षेत्रीय ओं को प्रोत्साहित करने की बात करती है लेकिन यहां तेलुगु को हतोत्साहित किया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\