विदेश की खबरें | स्पेन के ला पाल्मा द्वीप पर ज्वालामुखी विस्फोट से निकला लावा अटलांटिक महासागर तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ज्वालामुखी फटने के बाद 19 सितंबर को लावा निकलना शुरू हुआ था और अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने के लिए एक सप्ताह तक इंतजार किया लेकिन अब क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। इससे लगभग 656 इमारतें नष्ट हो गई है।

ज्वालामुखी फटने के बाद 19 सितंबर को लावा निकलना शुरू हुआ था और अधिकारियों ने स्थिति सामान्य होने के लिए एक सप्ताह तक इंतजार किया लेकिन अब क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। इससे लगभग 656 इमारतें नष्ट हो गई है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी थी कि समुद्र में लावा के आने से छोटे विस्फोट होने की आशंका है और जहरीली गैसें निकलती हैं जो फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अधिकारियों ने 3.5 किलोमीटर (2.1 मील) की सुरक्षा परिधि स्थापित की और क्षेत्र के निवासियों को जहरीली गैसों के प्रभाव में आने से बचने के लिए खिड़कियों को बंद करके घरों के अंदर रहने के लिए कहा।

हालांकि इसमें अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। छह हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भू-भाग के समतल होने के कारण लावा तट के पास पहुंच गया था। हालांकि लावा का प्रवाह धीमा हो गया था और गांवों तथा खेतों को अधिक नुकसान पहुंचा।

कैनरी द्वीप के क्षेत्रीय अध्यक्ष एंजेल विक्टर टोरेस ने ‘कोप रेडियो’ से कहा कि उनकी सरकार उन लोगों को मकान देने का काम कर रही है, जिन्होंने अपने मकानों को खो दिया है। अधिकारियों की योजना वर्तमान में खाली पड़े 100 से अधिक मकानों को खरीदने की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल