देश की खबरें | बीएसएफ कर्मियों के बच्चों के लिए काउंसलिंग प्लेटफार्म की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों के बच्चों को भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक मदद देने के लिए एक काउंसिलिंग प्लेटफार्म की शुरुआत की गई है।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों के बच्चों को भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक मदद देने के लिए एक काउंसिलिंग प्लेटफार्म की शुरुआत की गई है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि टोल-फ्री नंबर 1800-1-236-236 और एक वेबलिंग के माध्यम से यह काउंसलिंग सेवा उपलब्ध होगी तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) इसका संचालन करेगा।

‘सहारा’ नामक इस काउंसलिंग प्लेटफार्म की शुरुआत यहां एक कार्यक्रम में की गई है जिसका मकसद बच्चों को भावनात्मक समर्थन प्रदान करना और उनकी काउंसलिंग करना है।

इस मौके पर बीएसएफ के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने कहा, ‘‘ड्यूटी पर जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवारों के साथ निजी बातचीत के दौरान मैंने पाया कि उनको दी जाने वाली आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ परिवार में एक व्यक्ति की अचानक से मौत होने से बच्चे बेसहारा महसूस करने लगे हैं और ऐसे में हमने सहारा काउंसलिंग हेल्पलाइन प्रदान करने की योजना बनाई।’’

बीएसफ प्रमुख ने कहा कि एक साल में ड्यूटी के दौरान विभिन्न कारणों से करीब 400 कर्मियों की मौत होती है।

कानूनगो ने कहा कि इन बच्चों को मनोवैज्ञानिक और सामाजिक भलाई सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर