देश की खबरें | पटना की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभयर्थियों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के व्यस्ततम इलाके डाकबंगला चौराहे पर अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभयर्थियों को नियंत्रित करने के पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज और पानी का बौछार किया।

पटना, 22 अगस्त शहर के व्यस्ततम इलाके डाकबंगला चौराहे पर अपनी मांगों को लेकर सोमवार को प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभयर्थियों को नियंत्रित करने के पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज और पानी का बौछार किया।

टीईटी अभ्यर्थियों द्वारा डाकबंगला चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान हाथ में तिरंगा लिए एक व्यक्ति पर एक अधिकारी द्वारा लाठी बरसाने का वीडियो वायरल होने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस संबंध में पटना जिलाधिकारी से फोन पर बात की।

तेजस्वी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा गया है, ‘‘उन्होंने (तेजस्वी) पटना के जिलाधिकारी से फोन पर बात की। जिलाधिकारी ने पटना नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) और उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में एक जाँच कमेटी का गठन किया है। अपर समाहर्त्ता (एडीएम) ने अभ्यर्थियों पर स्वयं लाठीचार्ज क्यों किया, ऐसी क्या नौबत आयी थी? दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कारवाई होगी।’’

पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने टीईटी अभ्यर्थी की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद घटना को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए इसके जांच का आदेश दिया है।

जिलाधिकारी ने वीडियो वाली घटना की जांच करके दो दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

बिहार में सत्ता में शामिल कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने इस प्रकरण की निंदा करते हुए ट्वीट किया है, ‘‘किसी भी लोकतंत्र में ऐसी तस्वीर स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। युवा रोजगार मांगेंगे और इसके लिए वो प्रदर्शन भी करेंगे। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। निहत्थे युवक पर लाठियां बरसाना बर्बरता है।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान