देश की खबरें | देर से ही सही, राज्यपाल ने पहलगाम हमले के लिए खुफिया विफलता को जिम्मेदार माना,: उमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देर से ही सही, लेकिन आखिरकार स्वीकार कर लिया कि पहलगाम हमले के लिए खुफिया विफलता जिम्मेदार थी। उन्होंने इस आतंकवादी हमले के सिलसिले में जिम्मेदारी तय करने का आह्वान किया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

श्रीनगर, 15 जुलाई जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देर से ही सही, लेकिन आखिरकार स्वीकार कर लिया कि पहलगाम हमले के लिए खुफिया विफलता जिम्मेदार थी। उन्होंने इस आतंकवादी हमले के सिलसिले में जिम्मेदारी तय करने का आह्वान किया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

उमर एक प्रमुख अखबार को दिए साक्षात्कार में सिन्हा की इस कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पहलगाम हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।

उन्होंने श्रीनगर में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा, "80 दिन बाद ही सही, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। हमने यह (पहले) नहीं कहा, जबकि हम जानते थे कि इतना बड़ा हमला (खुफिया) विफलता के बिना नहीं हो सकता।"

उमर ने कहा कि अब जब विफलता स्वीकार कर ली गई है, तो जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "सिन्हा ने शायद कहा है कि खुफिया विफलता हुई थी। अगर ऐसा है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? ऐसा नहीं हो सकता कि 26 लोगों की जान चली जाए और कोई प्रगति न हो। जब हम स्वीकार करते हैं कि खुफिया विफलता हुई है, तो किसी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।"

सोमवार की उस घटना के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें पुलिस ने नेताओं को श्रीनगर की केंद्रीय जेल के बाहर 13 जुलाई 1931 को डोगरा सेना द्वारा मारे गए 22 लोगों को नक्शबंद साहिब कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि देने से रोकने की कोशिश की, उमर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए था।

मुख्यमंत्री ने कहा, "ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह दुर्भाग्यपूर्ण था, क्योंकि हम कोई कानून नहीं तोड़ रहे थे। प्रतिबंध 13 जुलाई के लिए थे, 14 जुलाई के लिए नहीं। ऐसा नहीं होना चाहिए था।"

उन्होंने अपने समर्थन के लिए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के अपने समकक्षों सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया।

इससे पहले, बोंस एंड जॉइंट्स हॉस्पिटल में एक समारोह को संबोधित करते हुए उमर ने कहा कि उनकी विनम्रता को उनकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) प्रमुख ने कहा, "कुछ लोग सोचते हैं कि हम कमजोर हैं, क्योंकि हम धमकियां नहीं देते, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि हम कमजोर नहीं हैं। हमारी विनम्रता को कमजोरी मत समझिए।"

उन्होंने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं का सौदा नहीं करेंगे। हम किसी के एहसान के कारण यहां नहीं हैं। अगर किसी ने हम पर एहसान किया है, तो वह सर्वशक्तिमान ईश्वर और जम्मू-कश्मीर के मतदाता हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\