जरुरी जानकारी | जयपुर में बीते साल घरों की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़ी : प्रॉपइक्विटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जयपुर में 2024 में घरों की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 10,695 इकाई हो गई, लेकिन मूल्य के लिहाज से यह 39 प्रतिशत बढ़कर 8,388 करोड़ रुपये हो गई। रियल एस्टेट आंकड़ा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 16 फरवरी जयपुर में 2024 में घरों की बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 10,695 इकाई हो गई, लेकिन मूल्य के लिहाज से यह 39 प्रतिशत बढ़कर 8,388 करोड़ रुपये हो गई। रियल एस्टेट आंकड़ा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने यह जानकारी दी।
प्रॉपइक्विटी के अनुसार, 2023 में राजस्थान की राजधानी में घरों की बिक्री 10,187 इकाई रही थी, जिसका मूल्य 6,019 करोड़ रुपये था।
प्रॉपइक्विटी के संस्थापक समीर जसूजा ने बिक्री मूल्य में वृद्धि का श्रेय रियल एस्टेट परियोजनाओं की बढ़ती लागत को दिया, क्योंकि भूमि, श्रम और निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि हुई है।
इसके अलावा, डेवलपर्स अधिक प्रीमियम और लक्जरी आवास परियोजनाएं शुरू कर रहे हैं, जिससे बिक्री मूल्य में वृद्धि हो रही है।
प्रॉपइक्विटी ने हाल ही में दूसरी श्रेणी के 15 प्रमुख शहरों के आंकड़े जारी किए हैं, जहां कुल आवास बिक्री 2024 में चार प्रतिशत बढ़कर 1,78,771 इकाई हो गई, जो 2023 में 1,71,903 थी।
मूल्य के संदर्भ में, बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 1,52,552 करोड़ रुपये हो गई, जो 2023 के दौरान 1,27,505 करोड़ रुपये थी।
ये 15 शहर- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गांधीनगर, नासिक, जयपुर, नागपुर, भुवनेश्वर, मोहाली, विशाखापत्तनम, लखनऊ, कोयंबटूर, गोवा, भोपाल और तिरुवनंतपुरम हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)