एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आईपीएल में आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं लेकिन हर पल का आनंद उठायेंगे : धोनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में भले ही सोमवार को केकेआर के जीतने पर खत्म हो जायेगा लेकिन महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इन आखिरी दर्दनाक 12 घंटों के हर पल का आनंद लें ।

खेल की खबरें | आईपीएल में आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं लेकिन हर पल का आनंद उठायेंगे : धोनी

दुबई, 25 अक्टूबर चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में भले ही सोमवार को केकेआर के जीतने पर खत्म हो जायेगा लेकिन महेंद्र सिंह धोनी चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी इन आखिरी दर्दनाक 12 घंटों के हर पल का आनंद लें ।

केकेआर के 12 अंक हैं और सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीतने पर उसके 14 अंक हो जायेंगे । मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के 14 अंक हैं । चेन्नई अगले दोनों मैच जीतने पर भी 12 अंक ही ले सकेगी ।

यह भी पढ़े | RR vs MI 45th IPL Match 2020: अबू धाबी में Kieron Pollard ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस करेगी पहले बल्लेबाजी.

धोनी ने मैच के बाद कहा ,‘‘ अच्छा प्रदर्शन नहीं करने पर दुख होता है । टूर्नामेंट में हमारे आखिरी दर्दनाक 12 घंटे बचे हैं । हमें इसका पूरा मजा लेना है ।इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिये कि अंकतालिका में हम कहां हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर आप क्रिकेट का मजा नहीं ले रहे हैं तो यह क्रूर और दर्दनाक हो सकता है । मैं अपने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश हूं ।’’

यह भी पढ़े | RCB vs CSK 44th IPL Match 2020: रुतुराज गायकवाड़ की आतिशी बल्लेबाजी, चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया.

आरसीबी पर आठ विकेट से मिली जीत में चेन्नई के खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया, धोनी पूरे टूर्नामेंट में उनसे वैसा ही खेल चाहते थे ।

उन्होंने कहा ,‘ यह परफेक्ट प्रदर्शन में से एक था । सभी ने रणनीति पर अमल किया । हमने विकेट लिये और उन्हें कम स्कोर पर रोका ।’’

उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने वाले स्पिनर इमरान ताहिर और मिशेल सेंटनेर के अलावा बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ की भी तारीफ की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2020 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).