Pulwama Encounter: लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में ढेर
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के अरिहाल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया.
श्रीनगर, 1 दिसंबर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के अरिहाल गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया.
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं. इस पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की शिनाख्त किफायत अयूब अली के तौर पर की गई है. वह पिंजूरा शोपियां का निवासी था और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था. उसका शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के सिलक्यारा बचाव अभियान में शामिल ‘रैट माइनर्स’ से मिलेंगे केजरीवाल
उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह आतंकवाद की कई घटनाओं में शामिल था. पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, पांच गोलियां और दो ग्रेनेड आदि बरामद किए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

