जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, गोला बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से गोला बारूद बरामद किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राठेर हाल ही में लश्कर -ए- तैयबा में शामिल हुआ था और उसे हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले करने का काम दिया गया था.
श्रीनगर, 10 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके पास से गोला बारूद बरामद किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को हाजिन शहर में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने बृहस्पतिवार शाम हाजिन के हकबारा इलाके पर एक नाका बनाया था.
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान चंदरगीर निवासी रफीक अहमद राठेर उर्फ हाजी के तौर पर हुई है. नाके पर मौजूद दल पर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश करते समय उसे गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि उसके पास से निषिद्ध सामग्री, दो ग्रेनेड और एक के 47 की 19 गोलियां बरामद की गई हैं.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद
उन्होंने बताया कि राठेर हाल ही में लश्कर -ए- तैयबा में शामिल हुआ था और उसे हाजिन इलाके में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले करने का काम दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

