जरुरी जानकारी | लार्सन एंड टुब्रो का लाभ दूसरी तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़कर 2,819 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन आय बढ़ने से उसका शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 2,819.20 करोड़ रुपये हो गया।
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने सोमवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में परिचालन आय बढ़ने से उसका शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़कर 2,819.20 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 2,231.33 करोड़ रुपये रहा था।
एलएंडटी की जुलाई-सितंबर तिमाही में परिचालन आय 22.9 प्रतिशत बढ़कर 42,762.61 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 34,772.90 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने कहा कि आलोच्य अवधि में उसे समूह के स्तर पर 51,914 करोड़ रुपये मूल्य के ऑर्डर मिले जो एक साल पहले की तुलना में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।
वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी को सार्वजनिक क्षेत्र, नाभिकीय ऊर्जा, सिंचाई और नवीकरणीय ऊर्जा समेत तमाम क्षेत्रों में नए ऑर्डर मिले। कुल ऑर्डर में विदेश से मिले ऑर्डर का मूल्य 17,341 करोड़ रुपये रहा।
एलएंडटी ने अपने कारोबारी परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि वह तेजी से बदलते वैश्विक कारोबारी परिवेश में परियोजनाओं, उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण एवं सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं पर ध्यान देने की रणनीति अपना रही है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

