एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | लार्सन एंड टुब्रो का चौथी तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 3,987 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मार्च, 2023 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 3,987 करोड़ रुपये रहा।

जरुरी जानकारी | लार्सन एंड टुब्रो का चौथी तिमाही का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 3,987 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 10 मई इंजीनियरिंग और निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मार्च, 2023 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 3,987 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने मार्च, 2022 की तिमाही में 3,621 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में कंपनी का एकीकृत राजस्व मार्च, 2022 की तिमाही के 52,851 करोड़ रुपये से 10 प्रतिशत बढ़कर 58,335 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का कुल राजस्व भी मार्च, 2022 तिमाही के 46,334 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत बढ़कर मार्च, 2023 तिमाही में 51,502 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 24 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है, जिसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

कंपनी को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में समूह के स्तर पर 2,30,528 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। यह सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि है।

एलएंडटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस एन सुब्रमण्यम ने बयान में कहा, “पहली बार समूह को दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर मिला है और हमारी ऑर्डर बुक चार लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).