देश की खबरें | भारी बारिश के बाद चेन्नई में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती, सरकार का दावा-80 प्रतिशत आपूर्ति बहाल कर दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के चलते हुई भारी बारिश से प्रभावित शहर के कई हिस्सो में लोग मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी में दिक्कत और बिजली कटौती से परेशान हैं, वहीं राज्य सरकार का दावा है कि उसका मुख्य जोर सामान्य स्थिति बहाल करने पर है तथा 80 प्रतिशत बिजली आपूर्ति और 70 प्रतिशत मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है।

चेन्नई, पांच दिसंबर चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ के चलते हुई भारी बारिश से प्रभावित शहर के कई हिस्सो में लोग मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी में दिक्कत और बिजली कटौती से परेशान हैं, वहीं राज्य सरकार का दावा है कि उसका मुख्य जोर सामान्य स्थिति बहाल करने पर है तथा 80 प्रतिशत बिजली आपूर्ति और 70 प्रतिशत मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है।

चक्रवाती तूफान ‘मिगजॉम’ से जूझने के एक दिन बाद, चेन्नई को मंगलवार को बारिश से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शहर को बड़े पैमाने पर जल जमाव, बिजली कटौती और मोबाइल नेटवर्क में व्यवधान का सामना करना पड़ा।

तमिलनाडु के मुख्य सचिव शिव दास मीणा ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा कि शहर में 42,747 मोबाइल फोन टावर हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत वर्तमान में चालू अवस्था में हैं। उन्होंने कहा कि बाकी 30 फीसदी बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से संचार सेवाएं नहीं प्रदान कर रहे हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार दूरसंचार सेवाएं बहाल किये जाने की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि चेन्नई में बुधवार को भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

शहर में बारिश से प्रभावित इलाकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पल्लीकरनई, मडिपक्कम और पेरुंगुडी सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं।

मुख्य सचिव ने कहा कि चेन्नई के बाहरी इलाकों में स्थित अधिकांश झीलें पूरी तरह से भर गई हैं एवं इनसे अतिरिक्त पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के बारिश प्रभावित क्षेत्रों में करीब 900 पेट्रोल पंप में से 805 वर्तमान में चालू अवस्था में हैं।

इस बीच, दक्षिणी रेलवे ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह बुधवार तक रेलगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बहाल करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\