विदेश की खबरें | दशहरा कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में लोग बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग में स्थित कई दूतों, चीनी नागरिकों और भारतीय प्रवासियों समेत 1,800 से अधिक लोगों ने दशहरा उत्सव मनाने के लिए यहां भारतीय दूतावास में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

बीजिंग, 11 अक्टूबर बीजिंग में स्थित कई दूतों, चीनी नागरिकों और भारतीय प्रवासियों समेत 1,800 से अधिक लोगों ने दशहरा उत्सव मनाने के लिए यहां भारतीय दूतावास में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

यहां ‘इंडिया हाउस’ का विशाल मैदान रविवार को उस समय शोरगुल वाले एक बाजार में तब्दील हो गया, जब भारतीय दूतों के परिवार और बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी विविध भारतीय कलाकृतियों, कालीनों और व्यंजनों की बिक्री के लिए दूतावास द्वारा लगाई गई 28 अस्थायी दुकानों में पहुंचे।

दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि दशहरा मनाने के लिए आयोजित उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में 1,800 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। दशहरा इस साल 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

भारतीय राजदूत विक्रम मिस्त्री की पत्नी डॉली मिस्त्री ने बताया कि दूतावास के ‘स्पाउसेस क्लब’ ने घर पर बनी मोमबत्तियों की दुकान लगाई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग आए। इस दुकान से हुई आय को परमार्थ संगठनों को दिया जाएगा।

इस दौरान प्रसिद्ध चीनी भरतनाट्यम नृत्यांगना जिन शानशान और उनकी बेटी जेसिका ने भरतनाट्यम नृत्य, सिंडी और दू जुआन ने कथक एवं बॉलीवुड नृत्य, दीक्षिता ने कुचिपुड़ी नृत्य, अंजना और मृदुला ने तमिल लोक गीत, दिव्या और नम्रता ने राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किये। इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त स्थानीय भारतीय योग स्कूलों के छात्रों ने योगासनों का भी प्रदर्शन किया।

रामायण पर आधारित और दर्शन नायक द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक, पटाखों की प्रदर्शनी और रावण दहन समेत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भारतीय दूत, चीनी थिंक टैंक के अधिकारी और भारतीय प्रवासी शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\