एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ के रोडशो में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जय श्री राम के नारे लगाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को यहां रोड शो किया। लगभग दो किलोमीटर के इस रोडशो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

देश की खबरें | योगी आदित्यनाथ के रोडशो में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, जय श्री राम के नारे लगाये

प्रयागराज, 25 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को यहां रोड शो किया। लगभग दो किलोमीटर के इस रोडशो में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शहर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में आयोजित यह रोडशो कर्बला चौराहे से शाम पांच बजे शुरू हुआ और छह बजे नखास कोना चौराहे पर समाप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे रोडशो में कार्यकर्ता जय श्री राम, बुल्डोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाते रहे और भाजपा एवं भगवा झंडे लहराते रहे।

दिलचस्प है कि रोडशो जिस स्थान से शुरू हुआ, वहां से चंद कदमों की दूरी पर माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों के लिए फ्लैट के निर्माण का भूमिपूजन किया था।

रोड शो में सबसे आगे पांच-छह घोड़ों पर कार्यकर्ता भाजपा के झंडे के साथ सवार थे और इनके पीछे डीजे, ढोल नगाड़े बज रहे थे। रोडशो में भगवान राम, माता सीता और हनुमान की एक झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

रोडशो में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। रास्ते में लोगों ने अपनी छतों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ पर फूलों की वर्षा की। रोड शो के लिए लाई गई बस पर राज्य के मंत्री डाक्टर महेंद्र सिंह और फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल भी मौजूद थीं।

रोडशो की समाप्ति पर मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर फिर से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण में 27 फरवरी को इलाहाबाद की 12 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है और शुक्रवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).