देश की खबरें | मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के तीन जिलों में सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस की ओर से शनिवार को जारी किए गए बयान में यह जानकारी दी गई।
इम्फाल, 28 सितंबर मणिपुर के तीन जिलों में सुरक्षाबलों ने हथियार और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस की ओर से शनिवार को जारी किए गए बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में बताया गया कि मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने कांगपोकपी जिले के लोइचिंग क्षेत्र से दो .303 राइफल, एक 9 एमएम पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस, चार हथगोले, दो ‘डेटोनेटर’ और एक देसी ‘मोर्टार’ और एक ‘इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार’ जब्त किया है।
मणिपुर पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल ने चुराचांदपुर जिले के गोथोल गांव में एक अन्य तलाश अभियान के दौरान दो ‘इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार’ जब्त किए हैं, जिन्हें स्थानीय रूप से ‘पंपी’ के नाम से जाना जाता है।
राज्य पुलिस और असम राइफल्स ने थौबल जिले के फैनोम पर्वतीय क्षेत्र से चार एचई-36 हथगोले, दो ‘पंपी’, तीन ‘डेटोनेटर’ तथा एक-एक ‘स्टन ग्रेनेड’, ‘स्टिंगर ग्रेनेड’ और आंसू गैस के गोले बरामद किए हैं।
सुरक्षाबलों द्वारा इन इलाकों में शुक्रवार को चलाए गए तलाश अभियान के दौरान ये हथियार बरामद किए गए हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मणिपुर में पिछले साल मई से मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

