एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जून में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में बड़ा उछाल: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जून माह में कई गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि परंपरागत ईंधन वाली यात्री कारों की बिक्री में इस दौरान कमजोर उपभोक्ता मांग के कारण गिरावट आई है। श्रीराम फाइनेंस के मोबिलिटी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

जरुरी जानकारी | जून में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में बड़ा उछाल: रिपोर्ट

चेन्नई, छह जुलाई इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में जून माह में कई गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि परंपरागत ईंधन वाली यात्री कारों की बिक्री में इस दौरान कमजोर उपभोक्ता मांग के कारण गिरावट आई है। श्रीराम फाइनेंस के मोबिलिटी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के निष्कर्षों में कहा गया है कि निजी क्षेत्र द्वारा बढ़ती भर्तियों के कारण जून, 2025 में ट्रक किराये में मजबूती बनी रही।

इसी के अनुरूप विभिन्न मार्गों पर 18-टन पेलोड के लिए वापसी किराये में वृद्धि हुई, चाहे वह दिल्ली-मुंबई-दिल्ली हो या दिल्ली-हैदराबाद-दिल्ली।

सालाना आधार पर, जून, 2025 में ट्रक किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि मई, 2025 की तुलना में इसमें 1.3 प्रतिशत वृद्धि हुई।

जून, 2025 में इलेक्ट्रिक मोटर कार की बिक्री बढ़कर 9,804 इकाई हो गई, जो जून, 2024 में सिर्फ 717 इकाई थी।

शनिवार को जारी अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया कि मासिक आधार पर, इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री मई, 2025 में बेची गई 9,693 इकाइयों से मामूली एक प्रतिशत बढ़कर 9,804 इकाई हो गई।

निष्कर्षों पर टिप्पणी करते हुए, श्रीराम फाइनेंस के प्रबंध निदेशक वाई एस चक्रवर्ती ने कहा, “जून, 2025 में विभिन्न परिवहन और वाहन क्षेत्रों में आर्थिक गति में सकारात्मक बदलाव को रेखांकित किया गया है। विनिर्माण गतिविधियां बहाल होने से ट्रक किराये में मासिक आधार पर अच्छी वृद्धि देखी गई।”

उन्होंने कहा कि ईंधन की खपत और फास्टैग संग्रह में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन सालाना आधार पर इसमें तेज वृद्धि संरचनात्मक सुधार और मौसमी परिवहन के रुझान को दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).