Monsoon 2021: मानसून की पहली बारिश में ठाणे में भूस्खलन, दीवारें गिरीं
मानसूनी बारिश के पहले दिन बुधवार को ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में भूस्खलन और दीवारों के गिरने की घटनाएं हुईं. ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
ठाणे/पालघर: मानसूनी बारिश (Monsoon) के पहले दिन बुधवार को ठाणे और पड़ोसी पालघर (Palghar) जिले में भूस्खलन और दीवारों के गिरने की घटनाएं हुईं. ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भारी बारिश (Rain) के दौरान पेड़ों के गिरने से कम से कम छह वाहनों को नुकसान हुआ.
उन्होंने बताया कि मुंब्रा में पनवेल-कलवा रोड और मुंब्रा बाइपास रोड पर भूस्खलन होने की खबर है. उन्होंने कहा कि सड़कों को साफ करने और वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. यह भी पढ़ें: Mumbai Rains Update: मुंबई में भारी बारिश के बाद कुर्ला इलाके में लोगों के घरों में घुसा मीठी नदी का पानी- देखें वीडियो
कदम ने कहा कि इसके अलावा सावरकर नगर और मनोरमा नगर में दो आवासीय परिसरों की चहारदीवारी की दीवारें बारिश के कारण ढह गई। इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है. जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले के कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ, बदलापुर और भिवंडी शहरों में कई स्थानों पर निचले इलाकों में पानी भर गया है.
इस बीच मीरा-भायंदर और वसई-विरार इलाके के निचले इलाकों में भी पानी भर जाने की सूचना है। पालघर में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के सीईओ डॉ किरण महाजन ने कहा कि जिले में बारिश से संबंधित कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है. अधिकारियों ने दोनों जिलों में कोविड -19 टीकाकरण को स्थगित कर दिया है, क्योंकि आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2021 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

