विदेश की खबरें | उत्तरी पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस बीच देश भर में करीब एक महीने से मौसम संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 133 हो गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस बीच देश भर में करीब एक महीने से मौसम संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 133 हो गई है।

आपदा प्रबंधन एजेंसी द्वारा जारी चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए, हाल के दिनों में हजारों पर्यटकों ने उत्तरी क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन स्थलों का दौरा किया। पिछले सप्ताह जारी की गई चेतावनी में लोगों से अनावश्यक यात्राओं से बचने के लिए कहा गया था क्योंकि मानसूनी बारिश से भूस्खलन के साथ ही अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका है।

उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी जिलों में रविवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई सड़कें प्रभावित हुईं। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता तैमूर खान ने कहा, ‘‘अधिकारी पहाड़ी इलाकों में यातायात बहाल करने के लिए सड़कों को साफ करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

पाकिस्तान में 24 जून से मानसून की बारिश शुरू हुई और उसके बाद से देश भर में मौसम संबंधी घटनाओं में कम से कम 133 लोगों की मौत हो गई है।

भारी बारिश के कारण तीन प्रमुख नदियां झेलम, सतलुज और चिनाब उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। पिछले तीन सप्ताह में करीब 15,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

पिछले साल पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण 1,739 लोगों की मौत हो गई थी। पाकिस्तान में आम तौर पर जुलाई से सितंबर तक मानसूनी बारिश होती है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\