एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक के सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रेल खंड पर भूस्खलन ट्रेन सेवा प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के एडकुमारी और शिरिबागिलु स्टेशन के बीच शनिवार तड़के हुए भूस्खलन के कारण महत्वपूर्ण सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड रेल खंड पर ट्रेन सेवा बाधित हुयी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

देश की खबरें | कर्नाटक के सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रेल खंड पर भूस्खलन ट्रेन सेवा प्रभावित

मंगलुरु, 21 जून कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के एडकुमारी और शिरिबागिलु स्टेशन के बीच शनिवार तड़के हुए भूस्खलन के कारण महत्वपूर्ण सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य रोड रेल खंड पर ट्रेन सेवा बाधित हुयी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों के अनुसार कई दिनों से जारी भारी वर्षा के चलते पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर खिसककर रेल पटरी पर आ गए, जिसके कारण निर्धारित सेवाओं में देरी हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस पटरी का उपयोग मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए किया जाता है।

अधिकारियों के अनुसार इस भूस्खलन के कारण ट्रेन संख्या 16511 (केएसआर बेंगलुरु-कन्नूर एक्सप्रेस) के प्रस्थान में देरी हुई। अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन सुबह 3:40 बजे कडगरवल्ली पहुंची और मार्ग बाधित होने की वजह से इसके प्रस्थान में विलंब हुआ।

अधिकारियों के अनुसार इसी प्रकार ट्रेन संख्या 16585 (एसएमवीटी बेंगलुरु-मुरुदेश्वर एक्सप्रेस) भी विलंबित हुई। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन तड़के 3:10 बजे सकलेशपुर पहुंची थी और इसके प्रस्थान में भी देरी हुई।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 07377 विजयपुरा-मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस स्पेशल भी विलंबित हुई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित ट्रेन में फंसे यात्रियों के लिए पीने का पानी, हल्के नाश्ते और चाय की व्यवस्था की।

दक्षिण पश्चिम रेलवे हुब्बल्ली के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मंजुनाथ कनमडी ने अपने बयान में यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी ट्रेन की नवीनतम और वास्तविक समय की जानकारी के लिए एनटीईएस या 'वेयर इज माई ट्रेन' जैसे मोबाइल ऐप का उपयोग करें। उन्होंने बयान में कहा कि किसी भी आपात स्थिति में यात्री ‘एक्स’ पर रेलवेसेवा पर या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).