देश की खबरें | कमेड़ा में भूस्खलन से 100 मीटर सड़क बही, बदरीनाथ यात्रा प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चमोली जिले में गौचर के पास कमेड़ा में रातभर भारी बारिश के बाद सोमवार को हुए जबरदस्त भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 100 मीटर हिस्सा बह गया जिससे हिमालयी धाम की तीर्थयात्रा प्रभावित हुई।

देहरादून/गोपश्वर, 24 जुलाई उत्तराखंड के चमोली जिले में गौचर के पास कमेड़ा में रातभर भारी बारिश के बाद सोमवार को हुए जबरदस्त भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का लगभग 100 मीटर हिस्सा बह गया जिससे हिमालयी धाम की तीर्थयात्रा प्रभावित हुई।

यहां जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि यह मार्ग बदरीनाथ धाम को जाने वाले तीर्थयात्रियों और वाहनों के लिए दो से तीन दिन तक बाधित रहेगा।

बयान में कहा गया है कि मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संबंधित विभाग एवं एजेंसियां युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।

मार्ग खुलने में दो—तीन का दिन का समय लगने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कर्णप्रयाग और बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने की सलाह दी जिसके बाद सुबह से इंतजार में खड़े वाहन गंतव्य की ओर रवाना हो गए ।

रूद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मलबा साफ करने में लगी एजेंसियों के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मार्ग के खुलने में लंबा समय लगने के मददेनजर सड़क पर वाहनों का अनावश्यक रूप से खड़ा रहना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर की ओर से रूद्रप्रयाग पहुंच रहे वाहन चालकों को इस संबंध में पहले से सूचित किया जा रहा है।

इस बाधित मार्ग के विकल्प के रूप में बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले बड़े वाहनों को रुद्रप्रयाग से पोखरी, कर्णप्रयाग और चमोली होते हुए गंतव्य पर पहुंचने को कहा जा रहा है जबकि छोटे वाहनों को चोपता, गोपेश्वर होते हुए जाने की सलाह दी जा रही है।

क्षेत्र में बारिश के कारण अन्य वैकल्पिक मार्ग बीच—बीच में बाधित चल रहे हैं जिस कारण वाहनों को इन मार्गों से नहीं भेजा जा रहा है ।

वैकल्पिक मार्गों से जा रहे तीर्थयात्रियों को पोखरी में प्रशासन के निर्देश पर हल्की भोजन सामग्री भी वितरित की जा रही है ।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण गौचर भट्टनगर में भी एक पुश्ता टूट गया जिससे सड़क किनारे खड़े पांच वाहन मलबे में दब गए।

मलबे को साफ किया जा रहा है । घटना में कोई व्यक्ति घायल नही हुआ ।

उधर, तीन दिन पहले शुक्रवार को भूस्खलन के कारण सड़क धंसने से गैरसैंण के पास कालीमाठी में अवरुद्ध हुआ कर्णप्रयाग-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग भी अभी तक नहीं खुल पाया है। इसके अलावा, नंदप्रयाग और छिनका में भी बोल्डर (भारी पत्थर) गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध है ।

बारिश के कारण भूधंसाव ग्रस्त जोशीमठ के सिंहधार वार्ड में दैनिक विहार त्रिदंडी आश्रम की दीवार ढह गई। आश्रम के संतोष बाबा ने बताया कि शनिवार देर रात बारिश के चलते दीवार ढह गई। यह आश्रम जेपी कालोनी के ठीक ऊपर है, जहां इस साल की शुरुआत में अचानक जमीन से पानी निकला था और मकान धंस गए थे। उस दौरान आश्रम के खेतों में और आसपास दरारें आ गई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\