अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, तीन लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में भारी बारिश के कारण हुए जबरदस्त भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर, 19 अप्रैल अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में भारी बारिश के कारण हुए जबरदस्त भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में भारी तबाही हुई है, जिससे कई इलाकों में सड़क संपर्क टूट गया है और पेड़ उखड़ गए हैं तथा घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

अतिरिक्त जिला आयुक्त (एडीसी) ओशन गाओ ने कहा कि सोमवार को कोलोरियांग सर्कल के सुलुंग तापिन गांव में भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम 15 घर क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए।

एडीसी के मुताबिक मृतकों की पहचान सरयू तोंगडांग (52), सरयू याजिक (47) और सरयू ताकर (नौ) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

ओशन गाओ के मुताबिक प्रभावित परिवारों को पुनर्वास केंद्र में रखा गया है और उन्हें राहत अनुदान दिया गया है।

सीमा सड़क संगठन की परियोजना अरुणांक के मुख्य अभियंता ए के कोंवर ने पीटीआई- को बताया कि भारी बारिश के सीमावर्ती सड़कों विशेषकर कुरुंग कुमे जिले में कोलोरियांग-सरली-हुरी सड़क को क्षति पहुंची है और इन मार्गों पर सुरक्षाबलों की आवाजाही गंभीर रूप से बाधित हुई है।

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज