देश की खबरें | बारूदी सुरंग में विस्फोट, दो जवान घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो जवान घायल हो गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
रायपुर, 12 जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो जवान घायल हो गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 16 वीं बटालियन के दो जवान संतोष यादव और महेश अलामी घायल हो गए ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सीएएफ के दल को ओरछा थाना क्षेत्र में गस्त में रवाना किया गया । उन्होंने बताया कि दल जब ओरक्षा से दो किलोमीटर दूर धनोरा की ओर था तब उन्हें वहां प्रेशर बम होने की जानकारी मिली।
उन्होंने बताया कि जब बल के जवान प्रेशर बम को निकाल रहे थे तभी उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में दोनों जवानों को चोट पहुंची है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की हालत स्थिर है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

