देश की खबरें | दस मिनट की देरी से एअर इंडिया की उड़ान में चढ़ने से रह गईं भूमि भगवान का शुक्रिया अदा कर रहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत आई ब्रिटेन की रहने वाली भूमि चौहान, अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की उड़ान छूटने पर भगवान और अपने भाग्य का शुक्रिया अदा कर रही हैं जो भारी ट्रैफिक में फंसने की वजह से हवाई अड्डे पर देरी से पहुंची थीं।
मुंबई, 13 जून भारत आई ब्रिटेन की रहने वाली भूमि चौहान, अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई एअर इंडिया की उड़ान छूटने पर भगवान और अपने भाग्य का शुक्रिया अदा कर रही हैं जो भारी ट्रैफिक में फंसने की वजह से हवाई अड्डे पर देरी से पहुंची थीं।
भूमि ने कहा कि वह लंदन जाने वाली उड़ान संख्या एआई 171 में सवार होने से सिर्फ 10 मिनट से चूक गईं। एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वह दो साल पहले ब्रिटेन में बसने के बाद पहली बार अहमदाबाद आई थीं।
भूमि ने रिपब्लिक टीवी से कहा, ‘‘जब से मुझे दुर्घटना के बारे में पता चला है, मैं कांप रही हूं। मैं दोपहर 1.30 बजे हवाई अड्डे से निकली, क्योंकि यातायात के कारण मेरी फ्लाइट छूट गई थी। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।’’
उन्होंने कहा कि वह छुट्टियों के लिए भारत आई थीं और बृहस्पतिवार की उड़ान से लंदन वापस जाने वाली थीं, जिसने दोपहर 1.39 बजे उड़ान भरी और अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
भूमि ने कहा, ‘‘उड़ान समय पर थी और मैं इससे चूक गई.... मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। विमान में सवार सभी लोगों के लिए मेरी प्रार्थनाएं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

