देश की खबरें | लालू प्रसाद की चारा घोटाले के एक और मामले में जमानत के लिए याचिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चारा घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े एक अन्य मामले में शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की।

रांची, चार जुलाई चारा घोटाला मामले में न्यायिक हिरासत में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े एक अन्य मामले में शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की।

लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने इस बात की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना से जंग: दिल्‍ली में रिकवरी रेट 70% के पार पहुंचा, 24 घंटे में आए 2,505 नए मामले.

कुमार ने बताया कि लालू ने चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े मामले आरसी 68/96 मामले में आज झारखंड उच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की क्योंकि इस मामले में उन्होंने तय सजा अवधि की आधी सजा न्यायिक हिरासत में बिता ली है।

उन्होंने बताया कि चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से गबन से जुड़े इस मामले में लालू यादव को विशेष सीबीआई अदालत ने पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनायी थी और उन्होंने चाईबासा के इस दूसरे चारा घोटाला मामले में 23 दिसंबर, 2017 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के बाद से ढाई वर्ष से अधिक की सजा पूरी कर ली है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 2 लाख के पार, 24 घंटे में आए 7,074 नए केस.

लालू यादव पर चारा घोटाले से संबंधित झारखंड में पांच मामले हैं जिनमें से दो मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। जबकि डोरंडा कोषागार से गबन के एक मामले में अभी सीबीआई अदालत में यहां सुनवाई जारी है।

लालू चारा घोटाले के तीन विभिन्न मामलों में यहां सजा सुनाये जाने के बाद से ही न्यायिक हिरासत में राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में भर्ती हैं जहां उनका मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत अनेक बीमारियों के लिए इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\