एजेंसी न्यूज

लालू जी ने गायों का चारा भी खा लिया, वह लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद पर सीधा हमला करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘जो लोग गायों का चारा खाते हैं, वह बिहार के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते.’’

लालू जी ने गायों का चारा भी खा लिया, वह लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते: अमित शाह
Photo- X/@laluprasadrjd

गोपालगंज (बिहार), 30 मार्च : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद पर सीधा हमला करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘जो लोग गायों का चारा खाते हैं, वह बिहार के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते.’’ गोपालगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘केंद्र और बिहार दोनों जगह की राजग सरकारें राज्य के समग्र विकास के लिए काम कर रही हैं. जो लोग जानवरों का चारा खाते हैं, वे राज्य के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोच सकते. लालू जी अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत सामग्री आपूर्ति घोटाला, चरवाहा विद्यालय घोटाला में शामिल थे... उन्होंने गायों का चारा भी खाया.’’ भाजपा नेता ने आरोप लगाया, ‘‘यहां (बिहार) लालू-राबड़ी सरकार और केंद्र में सोनिया-मनमोहन सरकार ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया. लालू प्रसाद ने सिर्फ अपने परिवार के लिए काम किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लालू प्रसाद ने अपने दोनों बेटों को मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश की... अपनी पत्नी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं, अपनी बेटी को राज्यसभा भेजा, लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं किया. जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग सरकार बिहार के समग्र विकास के लिए काम कर रही है.’’ शाह ने कहा कि अगले पांच सालों में बिहार को बाढ़ मुक्त बना दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बिहार में देवी सीता के जन्मस्थान (पुनौरा धाम) पर एक विशाल मंदिर का निर्माण भी कर रही है. यह भी पढ़ें : Odisha Train Accident: बैंगलोर-कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डब्बे पटरी से उतरे, राहत कार्य जारी

सीतामढ़ी शहर से लगभग पांच किलोमीटर पश्चिम में स्थित पुनौरा धाम में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13 दिसंबर 2023 को ‘‘पुनौरा धाम जानकी मंदिर’’ के समग्र विकास के लिए आधारशिला रखी थी. राज्य मंत्रिमंडल ने पहले ही पुनौरा धाम के समग्र विकास के लिए 72.47 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).