देश की खबरें | गले में संक्रमण के कारण लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन से नाम वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गले में संक्रमण के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।

नयी दिल्ली, सात नवंबर भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने गले में संक्रमण के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।

अल्मोड़ा के रहने वाला यह 21 वर्षीय खिलाड़ी हाइलो ओपन से ठीक पहले बीमार हो गया था। उन्होंने हालांकि इस टूर्नामेंट में भाग लिया था लेकिन वह पहले दौर में ही हांगकांग के एनजी का लॉन्ग एंगस से हार गए थे।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 15 से 20 नवंबर के बीच सिडनी में खेला जाएगा।

सेन ने रविवार को पीटीआई से कहा,‘‘ हाइलो ओपन के लिए सारब्रकेन पहुंचने से पहले ही मुझे बुखार, गले में दर्द और कमजोरी थी। मैं संभवत: पेरिस से यात्रा करते समय संक्रमित हो गया था।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे लगा कि यह गंभीर नहीं है और इसलिए मैंने पिछले रविवार और फिर सोमवार को अभ्यास किया। इसके बाद संक्रमण बढ़ गया। मैंने ऑनलाइन ही चिकित्सक की सलाह ली और फिर दवाइयां ली। अब यह नियंत्रण में है लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए मैंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन से हटने का फैसला किया है।’’

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन ने कहा कि उनके पास विश्व टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका नहीं है और इस टूर्नामेंट से हटने का एक कारण यह भी था।

उन्होंने कहा,‘‘ मैंने पहले ही टूर्नामेंट में खेलने के लिए आवेदन भेज दिया था क्योंकि मुझे लगा था कि इससे मुझे विश्व टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में मदद मिलेगी लेकिन अब यह संभव नहीं है। इसलिए बेहतर यही है कि कुछ सप्ताह विश्राम करके पूरी फिटनेस हासिल की जाए ताकि मैं अगले सत्र के लिए तैयार रहूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी