एजेंसी न्यूज

Thailand Open 2025: लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन से बाहर, मालविका, आकर्षि और उन्नति अगले दौर में पहुंचे

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के पहले दौर से बाहर हो गए जबकि मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा इस 4,75,000 डॉलर इनामी सुपर 500 टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले जीतकर महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं .

Thailand Open 2025: लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन से बाहर, मालविका, आकर्षि और उन्नति अगले दौर में पहुंचे
Lakshya Sen (Photo: X)

बैंकॉक, 14 मई: स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन थाईलैंड ओपन के पहले दौर से बाहर हो गए जबकि मालविका बंसोड़, आकर्षि कश्यप और उन्नति हुड्डा इस 4,75,000 डॉलर इनामी सुपर 500 टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले जीतकर महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गईं. विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान के साथ त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद भारत की शीर्ष खिलाड़ी हैं और इस महिला युगल जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करते हुए ओंग शी और सी टिंग की मलेशिया की जोड़ी को 21 . 15, 21 . 13 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई.

यह भी पढें: सेविला FC ने विराट कोहली को उनके शानदार टेस्ट करियर के लिए दी बधाई, कहा, 'सच्चा लीजेंड' देखें पोस्ट

भारत की तीसरी वरीय जोड़ी अगले दौर में जापान की रुइ हिरोकामी और सयाका होबारा से भिड़ेंगी.

सेन को आयरलैंड के एन एंगुयेन ने एक घंटे 20 मिनट तक चले मैच में 18 . 21, 21 . 9, 17 .21 से हराया. पहला गेम हारने के बाद सेन ने दूसरे में लय हासिल कर ली लेकिन निर्णायक गेम में एंगुयेन ने उन्हें उबरने का मौका ही नहीं दिया.

प्रियांशु राजावत भी पहले दौर में बाहर हो गए जिन्हें इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने 21 . 13, 17 . 21, 21 . 16 से मात दी. महिला एकल में दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी मालविका ने तुर्की की नेस्लिहान आरिन को तीन गेम में 21 . 12, 13 . 21, 21 . 17 से हराया. वह अगले दौर में पूर्व विश्व चैंपियन और सातवीं वरीय रतचानोक इंतानोन से भिड़ेंगी.

आकर्षि ने जापान की कोआरू सुगियामा को 21 . 16, 20 . 22, 22 . 20 से हराया. उन्नति ने थाईलैंड की थामोंवान एन को 21 . 14, 18 . 21, 23 . 21 से मात दी. रक्षिता श्री संतोष रामराज पहले दौर में सिंगापुर की यिओ जिया मिन से 18 . 21, 7 . 21 से हार गई.

पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन अनुपमा उपाध्याय को इंतानोन के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 11 . 21 9 . 21 से हार का सामना करना पड़ा. के सेल्वम और एस सिंघी की महिला युगल तथा पी कृष्णमूर्ति रॉय और एस प्रतीक के की पुरुष युगल जोड़ी को भी पहले दौर में हार झेलनी पड़ी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).