खेल की खबरें | लक्ष्य सेन डच ओपन के फाइनल में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन रविवार को यहां डच ओपन 2021 के पुरूष एकल फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यिऊ से हार गये।

अलमेरे (नीदरलैंड), 17 अक्टूबर गत चैम्पियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन रविवार को यहां डच ओपन 2021 के पुरूष एकल फाइनल में सिंगापुर के लोह कीन यिऊ से हार गये।

दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी और टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय सेन को फाइनल में 41वीं रैंकिंग के यिऊ से 36 मिनट में 12-21 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।

फाइनल में पहुंचने के दौरान उन्होंने कनाडा के जियाओडोंग शेंग, पुर्तगाल के बर्नांडो अटिलानो, सिंगापुर के जिया हेंग टेह और बेल्जियम के जूलियन कारागी को शिकस्त दी थी।

बीस वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने 2019 चरण के डच ओपन का पुरूष एकल खिताब जीता था और वह इस साल शीर्ष वरीय थे।

टूर्नामेंट का 2020 चरण कोविड-19 महामारी के कारण रद्द करना पड़ा था।

पुरूष एकल में अन्य भरतीय पहले दौर में ही बाहर हो गये थे।

महिला एकल में आकर्षी कश्यप सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहीं। वह सेमीफाइनल में इंग्लैंड की शीर्ष वरीय एबिगेल होल्डन से 21-17 21-9 से पराजित हो गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli Stats At M Chinnaswamy Stadium: एम चिन्नास्वामी में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, आंकड़े देखकर दंग रह जाएंगे आप

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 1st ODI Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट