खेल की खबरें | लक्ष्य सेन बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन स्पेन के लुईस पेनावेर को सीधे गेम में हराकर विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।
तोक्यो, 24 अगस्त भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन स्पेन के लुईस पेनावेर को सीधे गेम में हराकर विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए ।
राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन सेन ने 72 मिनट में 21 . 17, 21 . 10 से जीत दर्ज की ।
एक समय 3 . 4 से पिछड़ने के बाद नौवीं वरीयता प्राप्त सेन ने शानदार वापसी करते हुए छह अंक लेकर 13 . 7 की बढत बना ली । उन्होंने इस लय को जारी रखकर पहल गेम जीता ।
विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने दूसरे गेम में भी अपने प्रतिद्वंद्वी को वापसी नहीं करने दी ।
इससे पहले एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला पुरूष यु्गल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए लेकिन महिला वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी हारकर बाहर हो गए ।
अर्जुन और कपिला की गैर वरीय जोड़ी ने डेनमार्क के आठवीं वरीयता प्राप्त किम एस्ट्रूप और एंडर्स स्कारूप रासमुसेन को 21 . 17, 21 . 16 से हराया ।
अब उनका सामना सिंगापुर के ही योंग टैरी और लोह कीन हीन से होगा ।
पोनप्पा और सिक्की को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की चेन किंग चेन और जिया यि फान ने 42 मिनट में 21 . 15, 21 . 10 से मात दी ।
पूजा डांडु और संजना संतोष की जोड़ी भी तीसरी वरीयता प्राप्त कोरिया की ली सो ही और शिन सियुंग चान से हार गई ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

