एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लक्ष्य और मालविका कोरिया ओपन से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को गुरुवार को यहां कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में अपने से कम रैंकिंग वाले शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

खेल की खबरें | लक्ष्य और मालविका कोरिया ओपन से बाहर

सुनचियोन, सात अप्रैल विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन को गुरुवार को यहां कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में अपने से कम रैंकिंग वाले शेसार हिरेन रुस्तावितो के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दुनिया के नौवें नंबर के भारतीय खिलाड़ी को दुनिया के 24वें नंबर के इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ 33 मिनट में 20-22 9-21 से हार झेलनी पड़ी।

उभरती हुई खिलाड़ियों में शामिल मालविका बंसोड़ भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। उन्हें महिला एकल के दूसरे दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के खिलाफ 39 मिनट में 8-21 14-21 से शिकस्त मिली।

सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। भारतीय जोड़ी को ओउ शुआन यी और हुआंग या कियोंग की चीन की पांचवीं जोड़ी के खिलाफ लगभग एक घंटा चले कड़े मुकाबले में तीन गेम में 20-22 21-18 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

जर्मन ओपन और आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में रूप में लगातार दो फाइनल में जगह बनाने वाले छठे वरीय लक्ष्य और रुस्तावितो के बीच पहले गेम में कड़ा संघर्ष देखने को मिला जिसमें इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने बाजी मार ली।

दूसरे गेम में रुस्तावितो ने 20 साल के भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं देते हुए मैच जीत लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).