देश की खबरें | लक्ष्य और भव्या राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के ट्रैप फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गत चैंपियन लक्ष्य श्योराण और दिल्ली की भव्या त्रिपाठी ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की शॉटगन स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला ट्रैप फाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी हरियाणा के गत चैंपियन लक्ष्य श्योराण और दिल्ली की भव्या त्रिपाठी ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की शॉटगन स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला ट्रैप फाइनल में प्रवेश किया।

लक्ष्य क्वालीफिकेशन में 92 पुरुष निशानेबाजों में शीर्ष स्थान पर रहे जबकि भव्या ने महिला क्वालीफिकेशन में पांचवां स्थान हासिल किया।

पुरुष और महिला वर्ग के क्वालीफिकेशन में से छह छह निशानेबाज बृहस्पतिवार को फाइनल खेलेंगे। पूर्व एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लक्ष्य ने क्वालीफिकेशन के पहले दिन 75 में से 73 अंक बनाये। उन्होंने बुधवार को 25-25 शॉट से 125 में से 121 अंक जुटाये। हालांकि क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान तय करने के लिए उन्हें पृथ्वीराज टोंडईमान के साथ शूट ऑफ में शामिल होना पड़ा जिन्होंने भी समान 121 अंक का स्कोर बनाया। 16 शॉट के शूट-ऑफ के बाद लक्ष्य ने सीनियर निशानेबाज टोंडाइमन को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में इन दोनों के साथ अनुभवी जोरावर सिंह संधू भी शामिल होंगे। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता और सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीतने वाले शार्दुल विहान भी क्वालीफाई करने में सफल रहे।

शार्दुल ने जूनियर फाइनल में भी जगह बनाई।

महिला वर्ग में पंजाब की राजेश्वरी कुमारी ने 114 के क्वालीफिकेशन स्कोर के साथ फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली की भव्या (110), उत्तर प्रदेश की सबीरा हारिस और मध्य प्रदेश की श्रेष्ठा सिसोदिया भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान