देश की खबरें | लक्षद्वीप शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण के करीब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप अपनी पात्र जनसंख्या का शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने के करीब है, वहीं सिक्किम, गोवा और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को टीका लगाया जा चुका है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह नवंबर केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप अपनी पात्र जनसंख्या का शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण करने के करीब है, वहीं सिक्किम, गोवा और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को टीका लगाया जा चुका है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश में अब तक कोविड रोधी टीकों की 108 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार भारत की करीब 78.7 प्रतिशत वयस्क आबादी ने कोविड-19 टीके की कम से कम पहली खुराक लगवा ली है, वहीं नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपनी 18 साल से अधिक उम्र की समस्त आबादी को पहली खुराक दे दी है।
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, सिक्किम, उत्तराखंड और दादरा नगर हवेली में सभी वयस्कों ने कम से कम पहली खुराक लगवा ली है। अधिकारियों के अनुसार देश की करीब 94 प्रतिशत वयस्क आबादी में से 36 प्रतिशत से अधिक को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘लक्षद्वीप (99.2 प्रतिशत) अपनी पात्र जनसंख्या के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य के करीब है, वहीं सिक्किम में 87.8 प्रतिशत पात्र लोगों को, गोवा में 79.7 प्रतिशत पात्र लोगों को और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 72.2 प्रतिशत पात्र लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।’’
जिन राज्यों में टीकों की सर्वाधिक खुराक लगाई गयी हैं उनमें सबसे ऊपर उत्तर प्रदेश है जिसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात और मध्य प्रदेश हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)