Lakhimpur Kheri Violence: भाजपा कार्यकर्ता सहित चार गिरफ्तार, आशीष मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भाजपा कार्यकर्ता सहित चार और लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया.
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 19 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भाजपा कार्यकर्ता सहित चार और लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया.
अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: कश्मीर में इस महीने अब तक 11 नागरिकों की हत्या, ऐहतियात के तौर पर कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा सहित मामले में अन्य आरोपियों को भी सोमवार को पुलिस हिरासत से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2021 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

