एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लखीमपुर खीरी: वन क्षेत्र में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी के दक्षिण वन प्रभाग के महेशपुर रेंज में सोमवार सुबह बाघ के हमले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

देश की खबरें | लखीमपुर खीरी: वन क्षेत्र में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत

लखीमपुर खीरी (उप्र), 27 नवंबर लखीमपुर खीरी के दक्षिण वन प्रभाग के महेशपुर रेंज में सोमवार सुबह बाघ के हमले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

मृत व्यक्ति का शव शारदा नहर शाखा के पास से बरामद किया गया, जहां बाघ और तेंदुए की उपस्थिति बताई गई है।

उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र दक्षिण खीरी वन प्रभाग के महेशपुर रेंज के जंगलों के करीब है।

मृतक की पहचान खीरी जिले के हैदराबाद थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी राजेश कुमार वर्मा के रूप में की गयी।

दक्षिण खीरी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) संजय बिस्वाल ने बाघ के हमले में राजेश कुमार की मौत की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि गश्त करने वाली कई टीम को बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे वापस वन क्षेत्र में पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

मौके पर पहुंचे डीएफओ बिस्वाल ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पहले ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया था क्योंकि यह गन्ने की कटाई का मौसम है और बाघ आरक्षित वन क्षेत्रों के करीब खेतों में आश्रय ले सकते हैं।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).