देश की खबरें | लाजपत नगर दोहरा हत्याकांड: आरोपी को दिल्ली वापस लाया गया, पूछताछ जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में अपने मालिक की पत्नी और नाबालिग बेटे की ‘बदले की भावना’ से कथित तौर पर हत्या करने वाले 24 वर्षीय आरोपी को उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी वापस लाया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार जुलाई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर में अपने मालिक की पत्नी और नाबालिग बेटे की ‘बदले की भावना’ से कथित तौर पर हत्या करने वाले 24 वर्षीय आरोपी को उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी वापस लाया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
इस जघन्य अपराध के सामने आने के कुछ घंटों बाद ही आरोपी मुकेश कुमार को उत्तर प्रदेश के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर एक ट्रेन से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया, “उसे (आरोपी) वापस दिल्ली लाया गया है और इस हत्याकांड के पीछे के सही-सही मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।”
उन्होंने बताया, “घटना वीभत्स प्रकृति की है और हम यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने महिला और उसके नाबालिग बेटे को क्यों मारा।”
बिहार के हाजीपुर का रहने वाला कुमार लाजपत नगर बाजार में कुलदीप सेवानी की एक कपड़े की दुकान में सहायक के रूप में काम करता था।
अधिकारी ने बताया कि कुलदीप की पत्नी रुचिका (42) ने 45,000 रुपये का बकाया न चुकाने और काम से लगातार अनुपस्थित रहने पर कुमार को डांटा था, जिसके बदला लेने के लिए आरोपी ने महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला किया।
पुलिस ने बताया कि कुमार, सेवानी निवास में आ-जा सकता था, क्योंकि घर से सटे एक गोदाम में कपड़े रखे जाते थे।
पुलिस के मुताबिक, कुमार ने स्टॉक इकट्ठा करने के बहाने घर में प्रवेश करने किया और सामान लेकर भागने से पहले दोनों लोगों पर हमला किया।
पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी ने घर से क्या चुराया है, क्योंकि घर में तोड़फोड़ की गई है।
अधिकारी ने बताया, “कई टीम कुमार से पूछताछ कर रही हैं। हमें पता चला है कि उसने हत्या करने के बाद घर से कीमती सामान भी चुराया है। हम उसे घटना के क्रम को समझने के लिए अपराध स्थल पर भी ले जा सकते हैं।”
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

